महिला समेत दो आरोपी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार
रायगढ़ :- 17 नवंबर । कल दिनांक 16 नवंबर 2025 को अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पूंजीपथरा एवं चक्रधरनगर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर शराब रेड कार्रवाई करते हुए कुल 16 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहला मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है, जहां ग्राम गेरवानी लोहरापारा में पुलिस ने दबिश देकर निवासी ज्ञानदास महंत (55 साल) को उसके घर के आंगन में 20 लीटर क्षमता वाले डिब्बे में रखी लगभग 10 लीटर महुआ शराब के साथ पकड़ा।
वहीं दूसरी कार्रवाई चक्रधरनगर पुलिस ने ग्राम गोपालपुर कोरियादादर में की, जहां मुखबिर सूचना पर महिला प्रधान आरक्षक समुंद रनकर और आरक्षक राजेश सिदार ने दबिश देकर बरत बाई यादव (45 साल) को पूछताछ के लिए तलब किया। पूछताछ में महिला ने अवैध रूप से शराब बिक्री करना स्वीकार किया, जिसके बाद उसके निर्माणाधीन मकान में छिपाकर रखी एक प्लास्टिक जरीकेन और पानी की बोतल से कुल 06 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। दोनों मामलों में आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2), 59-क आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
- जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रेलर चालक से मोबाइल लूटपाट और लूट की मोबाइल खरीद-बिक्री के आरोप मेंत 6 गिरफ्तार, सभी भेजे गए रिमांड पर - October 21, 2026
- मई 2027 तक मिलेगा शहर को आंतरिक रिंगरोड, कैनाल लिंक रोड, और मरीन ड्राइव से सीधे जुड़ेगा केवड़ाबाड़ी चौक से कबीर चौक - October 13, 2026
- नवरात्रि एवं दुर्गा उत्सव को लेकर खरसिया में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर बनी सहमति - October 9, 2026
