मुख्य अतिथि रहे उमेश नंद कुमार पटेल (विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन), समाज के अध्यक्ष डॉ. भोजराम दीपक की अध्यक्षता में संपन्न हुआ गरिमामय आयोजन
खरसिया (रायगढ़) :- आदर्श ग्राम फूलबंधिया में रविवार, 16 नवंबर 2025 को नव-निर्मित “सतनाम भवन” का बहुप्रतीक्षित उद्घाटन समारोह अत्यंत उत्साह और उल्लास के वातावरण में सम्पन्न हुआ। यह भवन ग्राम के सामाजिक-सांस्कृतिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। गांव में आयोजित इस सामुदायिक कार्यक्रम में बच्चों, महिलाओं, युवाओं सहित सैकड़ों ग्रामीणों एवं सम्मानित अतिथियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और इस ऐतिहासिक दिन को यादगार बनाया।
मुख्य अतिथि उमेश नंद कुमार पटेल (विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री) के ग्राम आगमन पर ग्रामीणों एवं समाजजनों ने आत्मीय स्वागत किया।
मुख्य अतिथि द्वारा सतनाम भवन के प्रवेश द्वार पर फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इसके पश्चात सभा भवन में गुरू घासीदास बाबा जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों व गणमान्य नागरिकों का पुष्पहार से अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में अपने प्रभावशाली उद्बोधन में उमेश नंद कुमार पटेल ने कहा कि सतनाम भवन गांव की शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा। उन्होंने अपने द्वारा स्वीकृत ग्राम के विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी साझा की और भविष्य में भी समाज एवं ग्राम के हितों को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया।
समारोह की अध्यक्षता कर रहे डॉ. भोजराम दीपक ने अपने संबोधन में कहा कि यह भवन समाज की एकता, सहयोग और संकल्प का प्रतीक है। सामूहिक प्रयासों से निर्मित यह स्थान समाज के उत्थान की दिशा में उपयोगी होगा। उन्होंने आगे कहा कि हमें समाज में शिक्षात्मक, सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने सभी आगंतुकों, ग्रामवासियों, सामाजिक पदाधिकारियों एवं विशेष अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया।
युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष तोरन लक्ष्मी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जब युवा जागरूक, संगठित और सकारात्मक दिशा में कार्य करते हैं तब समाज की उन्नति सुनिश्चित होती है। सतनाम भवन युवाओं के लिए सीखने और नेतृत्व विकसित करने का मंच बनेगा। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए युवाओं को सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में राकेश नारायण बंजारे (प्रदेश प्रवक्ता, साहित्य प्रकोष्ठ एवं संगठन जिला प्रवक्ता रायगढ़, प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज) विशेष रूप से उपस्थित रहे व साथ में देव कुमार डनसेना (जनपद पंचायत सदस्य),अहिल्या संतलाल राठिया (सरपंच, ग्राम पंचायत पंडरीपानी) तथा सतनामी समाज के पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति रही।
सभी अतिथियों ने सतनाम भवन के निर्माण की प्रशंसा करते हुए इसे समाज विकास की दिशा में अद्वितीय पहल बताया। उन्होंने कहा कि यह भवन आने वाले वर्षों में अनेक सामाजिक कार्यों को गति देने वाला केंद्र बनेगा।
आयोजन में सचिव सुरेन्द्र साहू, सरपंच प्रतिनिधि संतलाल राठिया, राधेलाल यादव, पप्पू डनसेना, मोन्टा डनसेना, राजकुमार सारथी, गंगाधर पटैल, बलभद्र सिदार, राजेन्द्र सिदार, खगेंद्र सिदार, भुकलाल सिदार, पालू चौहान, शंकर दास महंत, पुरुषोत्तम डनसेना, सारथी मित्री, हरिशंकर जोल्हे, अनिल कुमार खन्ना, सोनसाय बघेल, झनकराम सोनी, आनंद राम लक्ष्मी, दिलीप बघेल, नान्हूराम लक्ष्मी, हरिशंकर सोनी, रूपराम लक्ष्मी, कौशल टंडन, दयाराम लक्ष्मी, श्यामलाल कुर्रे, विजयलाल कुर्रे, भागुराम कुर्रे, गौतम सोनी, गोवर्धन सोनी, बंशीलाल लक्ष्मी, रेशमलाल कुर्रे, घसियाराम सोनी, घनश्याम बघेल, किसन, विक्रम लहरे, बघेल, भुवन बघेल, मेगलाल बघेल, राजेन्द्र कुर्रे, सुनिल कुर्रे, फडनिस लक्ष्मी, रामकुमार बघेल, फूल बाई सोनी, बोदरा बाई कुर्रे, सगुन बाई, सफिन बाई, निर्मल लहरे, पंच प्रतिनिधि केशव सोनी, पंच प्रतिनिधि हीरालाल लक्ष्मी, पंच प्रतिनिधि देवप्रसाद चौहान, पंच प्रतिनिधि जयसिंह सिदार, पंच रामू सिदार, उपसरपंच हितेश सिदार, सुरेश सोनी, युवा प्रकोष्ठ आदर्श ग्राम फूलबंधिया से आकाश दीपक, भूपेंद्र सोनी, कमलेश सोनी, खुशी राम कुर्रे, पंचराम कुर्रे, लीलाम्बर सोनी, आलोक सोनी, बबलू निराला, जयप्रकाश निराला, कोटवार अरुण महंत, पृथ्वी दास महंत, गंगाराम कुर्रे सहित बहुत बड़ी संख्या में छोटे-छोटे बच्चों की उपस्थिति रही।
पूरे कार्यक्रम के दौरान गांव में उत्साह और सौहार्द का अद्भुत माहौल देखने को मिला। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने आयोजन में सक्रिय योगदान दिया।
सभा भवन में खरसिया इकाई अंतर्गत विभिन्न गॉंवों में निवासरत समाज में सक्रिय भूमिका निभा रहे लगभग सौ से अधिक पदाधिकारीगण, सदस्यगण व गणमान्य नागरिकों का नाम फ्लैक्सी में प्रदर्शित किया गया है जिसका उपस्थित अतिथियों व ग्रामवासियों ने अवलोकन किया। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज, इकाई खरसिया, जिला रायगढ़ (छ.ग.) के सम्माननीय सदस्य, पदाधिकारीगण व गणमान्य नागरिकगण समारूराम रात्रे (पूर्व अध्यक्ष, कुनकुनी), स्व. बाबूलाल कुर्रे (पूर्व अध्यक्ष, औरदा), रामाधार बंजारे (पूर्व अध्यक्ष, जैमुरा), हरप्रसाद ढेढे (पूर्व अध्यक्ष, टाटा-खरताल), दिनेश कुमार घृतलहरे (पूर्व अध्यक्ष, बाम्हनपाली), इंद्रकुमार बघेल (पूर्व अध्यक्ष, खरसिया), रामनारायण भारद्वाज (पूर्व उपाध्यक्ष, छोटे डूमरपाली), राकेश घृतलहरे (युवा प्रकोष्ठ पूर्व अध्यक्ष, खरसिया), एम. पी. कुर्रे (पूर्व संरक्षक, तेलीकोट), मनीराम जॉंगड़े (पूर्व संरक्षक, तुर्रीभांठा), डॉ. भोजराम दीपक (अध्यक्ष, आदर्श ग्राम फूलबंधिया), तोरन कुमार लक्ष्मी (अध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ, आदर्श ग्राम फूलबंधिया), राकेश नारायण बंजारे (प्रदेश प्रवक्ता—साहित्य प्रकोष्ठ व जिला प्रवक्ता रायगढ़, तेलीकोट), वैद्यराज रोहन लाल भारद्वाज (खरसिया), मनीराम सोनी (जैमुरा), सदानंद बंजारे (जैमुरा), लोचन बंजारे (जैमुरा), रामेश्वर बंजारे (बासनपाली), सोनसाय बघेल (आदर्श ग्राम फूलबंधिया), आनंद राम लक्ष्मी (आदर्श ग्राम फूलबंधिया), शोभितराम कुर्रे (आदर्श ग्राम फूलबंधिया), शोभाराम घृतलहरे (करपीपाली), अक्षय लहरे (किरीतमाल), मनोज कुमार बसंत (रक्सापाली), अश्वनी सतनामी भन्ते (गिंडोला), शौकी लाल बघेल (सलिहाभांठा), जयप्रकाश कुर्रे (करूमौहा), सुरेश बंजारे (सोनबरसा), एलाराम जोल्हे (अंजोरीपाली), परमेश्वर रायल (मुड़पार), गनपत मनहर (डूमरभाठा), जीवन लाल भारद्वाज (डूमरभांठा), केशव खंडेल (रतन महका), भुनेश्वर पंकज (घघरा), तीज राम खंडेलवाल (पुरैना), अमरनाथ भारद्वाज (चारपारा), सुखराम बघेल (चारपारा), भोजराम भारद्वाज (बोरदी), विजय महेश्वरी (गोड़बोरदी), भागवत मिरी (बड़े देवगांव), शिवचरण बंजारे (भदरीपाली), अनिल खन्ना (औरदा), गुरूदयाल भारद्वाज (औरदा), विरेन्द्र भारद्वाज (औरदा), हरिशंकर जोल्हे (मौहापाली), हेमलाल कुर्रे (मौहापाली), सुंदर कुर्रे (मौहापाली), खोजराम रत्नाकर (मौहापाली), कोमल रात्रे (मौहापाली), इन्दल भारद्वाज (जामपाली), अरविंद बंजारे (तेलीकोट), युवराज बंजारे (तेलीकोट), बलदेव कुर्रे (तेलीकोट), योगिता रात्रे (कुनकुनी), अनिल भारद्वाज (औरदा),पूर्णिमा कुर्रे (तेलीकोट), शिवचरण महिष (तेलीकोट), रेशम लाल बंजारे (तेलीकोट), दिनेश खंडेलवाल (मौहापाली), बलीराम लहरी (बाम्हनपाली), समारू लाल खंडेलवाल (पुरैना), झनक राम सोनी (आदर्श ग्राम फूलबंधिया), बनमाली राम कुर्रे (आदर्श ग्राम फूलबंधिया), अनिल कुर्रे (तेलीकोट), ओमप्रकाश बंजारे (तेलीकोट), श्याम कुमार बंजारे (मौहापाली), मोहन भारद्वाज (छोटे डूमरपाली), अमरूद खूंटे (गीधा), बेदराम खूंटे (गीधा), मोहन भारद्वाज (तेलीकोट), अशोक कुर्रे (तेलीकोट), रामप्रसाद बघेल (तेलीकोट), चंद्रविजय कुर्रे (तेलीकोट), मनोज कुमार महिलाने (रक्सापाली), जागेश्वर लक्ष्मी (आदर्श ग्राम फूलबंधिया), डॉक्टर जुलाहा (चोढ़ा), रथ राम (मदनपुर), अशोक कुमार वारेन (सराईपाली), फादल घृतलहरे (करूमौहा), रिंकेश बंजारे (सलिहाभांठा), प्रदीप लक्ष्में (आदर्श ग्राम फूलबंधिया), धनाराम अजगल्ले (मदनपुर), बजरंग लहरे (किरीतमाल), टीकाराम लहरे (किरीतमाल), धनसाय बघेल (करूमौहा), नंदलाल बंजारे (तेलीकोट), जीवन लाल भारद्वाज (तेलीकोट), देवप्रसाद वारेन (सरायपाली), धनंजय बॉयल (तेलीकोट), महेश्वर खंडेलवाल (पुरैना), भीमसेन घृतलहरे (करपीपाली), दुवास बाई (बड़े मिनगा), संतोष लहरे (गोरपार), दुर्गेश कुर्रे (मौहापाली), अजय डहरिया (मौहापाली), गजेन्द्र जोल्हे (मौहापाली), गजाधर नवरंग (कुनकुनी), डमरू रात्रे (कुनकुनी), श्यामु सतनामी (झाराडीह), सरोज बंजारे (तेलीकोट), हेमंत बंजारे (तेलीकोट), लहरे सर (गोरपार), सुरेश नारंग (बाम्हनपाली), बसंत नारंग (बाम्हनपाली), नरेन्द्र कुर्रे (तेलीकोट), राधेलाल बघेल (तेलीकोट), खगेश्वर महिलांगे (जीलडीहा, खरसिया), होरी लाल रात्रे (कुनकुनी), तथा दिनेश बंजारे (कुनकुनी)।
ग्राम पंचायत पंडरीपानी एवं प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज की ब्लॉक इकाई के संयुक्त सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
समारोह के अंत में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज तथा ग्राम पंचायत पंडरीपानी द्वारा सभी अतिथियों, समाजजनों एवं ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
यह आयोजन ग्राम फूलबंधिया में एक ऐतिहासिक व अविस्मरणीय दिन के रूप में सदैव याद रखा जाएगा।
- युवक को जबरन बोलेरो वाहन में बिठाकर, मारपीट, लूटपाट करने वाले 3 आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, बोलेरो वाहन व लूटा मोबाइल जप्त - February 6, 2026
- बिलासपुर पुलिस रेंज में पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग की परिकल्पना से अनुभव क्यू आर कोड किया गया प्रारम्भ - February 6, 2026
- गाली-गलौज की रंजिश में घर में घुसकर हत्या — मुख्य आरोपी व विधि से संघर्षरत बालक 24 घंटे में गिरफ्तार - February 4, 2026
