खरसिया :- खरसिया क्षेत्र के ग्राम नहरपाली में शासकीय कोटवारी भूमि पर बड़े पैमाने पर अवैध प्लाटिंग का खेल जारी है। सेवा भूमि के रूप में दी गई थी इस जमीन को ग्राम के कोटवार द्वारा बेच दिया गया, जिसकी जानकारी अब सामने आ रही है। हैरानी की बात यह है कि यह शासकीय भूमि किसी रायगढ़ निवासी के नाम भी चढ़ गई, जिसके बाद अब इस पर खुलेआम प्लाटिंग कर मोटी रकम वसूली जा रही है।
स्थानीय सूत्र बताते हैं कि इस जमीन की प्लाटिंग कर इसे आवासीय भूखंडों की तरह बेचा जा रहा है। सरकारी जमीन को निजी संपत्ति की तरह बेचने का यह मामला गंभीर अनियमितता की ओर संकेत करता है।
लोगों का आरोप है कि अवैध प्लाटिंग से फायदा उठाकर कुछ लोगों ने बड़ी-बड़ी इमारतें खड़ी कर ली हैं और सरकारी सेवा भूमि को अपनी निजी संपत्ति समझकर मनमाने ढंग से सौदे किए जा रहे हैं। इससे न सिर्फ शासन की साख पर सवाल उठ रहे हैं, बल्कि ग्रामीणों में गहरी नाराजगी भी फैल रही है।
अब सभी की नजरें प्रशासन पर टिकी हैं कि वह कब तक इस मामले में कार्रवाई करता है। क्या अवैध कब्जे और बिक्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी, या फिर यह मुद्दा भी अन्य मामलों की तरह ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा—यह देखने वाली बात होगी।
- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के खेल की जांच तेज, ट्रेवल्स एजेंसी में पुलिस-आरटीओ की संयुक्त दबिश - June 14, 2026
- उधारी रकम की जबरन वसूली के लिए घर में घुसकर मारपीट करने वाले गुण्डा बदमाश कपिल सोलंकी, मनीष परियानी और गिरीश माखिजा गिरफ्तार - June 14, 2026
- ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ परिवहन करते 20 टन 700 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप जब्त - June 10, 2026
