सारंगढ़।सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के पाँच गांवों में ग्रीन सस्टेनेबल मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा लगभग 500 एकड़ भूमि अधिग्रहण को लेकर आयोजित की गई जनसुनवाई को प्रशासन ने निरस्त कर दिया है।जनसुनवाई के विरोध में हजारों ग्रामीण — महिलाएँ, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग — 16 नवंबर से लगातार दिन-रात धरने पर डटे रहे। आज 17 नवंबर को भी ग्रामीणों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और जन आंदोलन ने जोर पकड़ लिया।

सारंगढ़ एसडीएम वर्षा बंसल ने लिखित रूप में सूचना जारी करते हुए जनसुनवाई के निरस्तीकरण की पुष्टि की। जनसुनवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसडीएम, तहसीलदार, पर्यावरण विभाग के अधिकारी और पुलिस बल बड़ी संख्या में मौजूद रहे।ग्रामीणों ने इसे अपनी भूमि बचाने की बड़ी जीत बताया है और भविष्य में भी संघर्ष जारी रखने की बात कही है।
- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के खेल की जांच तेज, ट्रेवल्स एजेंसी में पुलिस-आरटीओ की संयुक्त दबिश - June 14, 2026
- उधारी रकम की जबरन वसूली के लिए घर में घुसकर मारपीट करने वाले गुण्डा बदमाश कपिल सोलंकी, मनीष परियानी और गिरीश माखिजा गिरफ्तार - June 14, 2026
- ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ परिवहन करते 20 टन 700 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप जब्त - June 10, 2026
