सारंगढ़-बिलाईगढ़ :- सारंगढ़ तहसील के अंतर्गत आने वाले छोटे से गांव सिंगारपुर के मनीष पटेल ने पुलिस आरक्षक पद पर चयनित होकर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले मनीष की यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि मजबूत इच्छाशक्ति और निरंतर मेहनत से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
बचपन से पुलिस वर्दी पहनकर समाज सेवा का सपना देखने वाले मनीष पढ़ाई के साथ-साथ खेतों में पिता का हाथ भी बटाते थे। कठिन आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और प्रतिदिन पढ़ाई व शारीरिक तैयारी के लिए समय निकालते रहे। उनकी मेहनत रंग लाई और उन्होंने लिखित परीक्षा व शारीरिक दक्षता परीक्षा—दोनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मोहल्ला मानपुर से उन्होंने 10वीं रैंक हासिल कर सीजी पुलिस में अपनी जगह पक्की की।
चयन सूची में नाम आते ही सिंगारपुर गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। परिवारजन व ग्रामीणों ने मिठाइयाँ बांटकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि मनीष की यह सफलता गांव के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
मनीष पटेल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और साथ देने वाले दोस्तों को दिया। उनकी कहानी यह साबित करती है कि छोटे से गांव से उठकर भी बड़े सपने पूरे किए जा सकते हैं—जरूरत है तो सिर्फ हौसले और निरंतर मेहनत की।
- अंजोरीपाली में शराब रेड कार्रवाई में 10 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार - September 14, 2026
- नेशनल लोक अदालत में 12 लाख से अधिक प्रकरणों का हुआ निराकरण - September 12, 2026
- विद्यालयों के 500 मीटर दायरे में तंबाकू उत्पाद बेचने वालों पर कोटपा एक्ट के तहत की गई कार्रवाई - August 6, 2026
