आज जनदर्शन में कुल 25 आवेदन हुए प्राप्त
सक्ती :- 06 जनवरी 2026 जिला कार्यालय में आयोजित हुए कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो द्वारा जिले के दूर दराज के इलाकों से आए विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी गई। जनदर्शन में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 25 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तत्काल देकर यथाशीघ्र नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ वासु जैन, अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
जनदर्शन में आज तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम बेलादुला निवासी समारीन बाई ने प्रधानमंत्री आवास की राशि की प्रथम किश्त प्रदान करने के संबध में, तहसील डभरा अंतर्गत ग्राम कोमो निवासी चरण दास ने एकीकृत किसान पोर्टल पर कैरी फारवर्ड करवाने के संबध में, तहसील अड़भार अंतर्गत ग्राम लिमगाँव निवासी तुलेश पिता रोहित ने लंबित राजस्व प्रकरण निदान करने के संबध में, तहसील सक्ती अंतर्गत गहरीनमुड़ा निवासी कमलेश कुमार यादव ने अपनी पुत्री कु. मनीषा यादव को नोनी सुरक्षा योजना के तहत लाभ प्रदान कराने के संबंध में, तहसील मालखरौदा अंतर्गत ग्राम बीरभाठा निवासी रामचरण केवट ने स्वरोजगार हेतु लोन दिलाने के संबध में, तहसील जैजैपुर अंतर्गत नगर पंचायत जैजैपुर निवासी संतोष कुमार ने बिना अनुमति के उनके निजी भूमि पर लगाये गये विद्युत खंभे एवं ट्रांसफ़ार्मर को हटाने के संबध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम मल्दी निवासी लक्ष्मीन बाई राठौर ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय निर्माण हेतु स्वीकृत राशि नहीं प्राप्त होने के संबध में, तहसील अड़भार अंतर्गत ग्राम बुंदेली निवासी कलशराम एवं नारायण प्रसाद गबेल ने चौथा टोकन अनुमति एनआईसी से दिलवाने के सम्बन्ध में, तहसील अड़भार अंतर्गत ग्राम बन्दोरा निवासी राजेंद्र कुमार एवं सोहन लाल गबेल ने तीसरा टोकन अनुमति एनआईसी से करवाने के सम्बन्ध में सहित अन्य विभिन्न आवेदको द्वारा साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन दिया गया। उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।
- जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रेलर चालक से मोबाइल लूटपाट और लूट की मोबाइल खरीद-बिक्री के आरोप मेंत 6 गिरफ्तार, सभी भेजे गए रिमांड पर - October 21, 2026
- मई 2027 तक मिलेगा शहर को आंतरिक रिंगरोड, कैनाल लिंक रोड, और मरीन ड्राइव से सीधे जुड़ेगा केवड़ाबाड़ी चौक से कबीर चौक - October 13, 2026
- नवरात्रि एवं दुर्गा उत्सव को लेकर खरसिया में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर बनी सहमति - October 9, 2026
