रायगढ़ :- 06 जनवरी । राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के अंतर्गत आज दिनांक 06 जनवरी 2026 को यातायात पुलिस रायगढ़ एवं परिवहन विभाग रायगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में छातामुड़ा चौक पर हेलमेट जागरूकता को लेकर विशेष शिविर का आयोजन किया गया।
इस दौरान बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाते पाए गए वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई तथा जागरूकता के उद्देश्य से उन्हें निःशुल्क हेलमेट प्रदान किए गए। साथ ही वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।
शिविर के दौरान परिवहन विभाग द्वारा वाहन चालकों को यातायात जागरूकता वीडियो दिखाया गया, जिसमें ट्रैफिक नियमों की अनदेखी से होने वाली दुर्घटनाओं, जान-माल की क्षति तथा कानूनी दंड के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बिना हेलमेट वाहन चला रहे चालकों को हेलमेट वितरित करते हुए भविष्य में हमेशा हेलमेट पहनकर वाहन चलाने तथा यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की।
इस अवसर पर जिला परिवहन अधिकारी अमित कश्यप, एडिशनल एसपी आकाश मरकाम, ट्रैफिक डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह, प्रशिक्षु डीएसपी अजय नागवंशी, परिवहन निरीक्षक जस्टिन मिंज, परिवहन उप निरीक्षक निशान कोमिया, मनिता बाजपेयी, एएसआई राजेन्द्र पटेल, परिवहन विभाग एवं थाना यातायात का स्टाफ उपस्थित रहे।
- जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रेलर चालक से मोबाइल लूटपाट और लूट की मोबाइल खरीद-बिक्री के आरोप मेंत 6 गिरफ्तार, सभी भेजे गए रिमांड पर - October 21, 2026
- मई 2027 तक मिलेगा शहर को आंतरिक रिंगरोड, कैनाल लिंक रोड, और मरीन ड्राइव से सीधे जुड़ेगा केवड़ाबाड़ी चौक से कबीर चौक - October 13, 2026
- नवरात्रि एवं दुर्गा उत्सव को लेकर खरसिया में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर बनी सहमति - October 9, 2026
