जतन केन्द्र रायगढ़ में संचालित 25 सीटर डे केयर सेंटर के संचालन की ली जानकारी
आवश्यक सामग्री की उपलब्धता और सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
रायगढ़ :- 07 जनवरी 2026/ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी द्वारा आज जतन केन्द्र रायगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों एवं वृद्धजनों के लिए संचालित 25 सीटर डे केयर–सियान गुड़ी सेंटर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं, व्यवस्थाओं एवं सेवाओं की जानकारी ली और वृद्धजनों के हित में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर ने केंद्र में उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं एवं समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि डे केयर–सियान गुड़ी सेंटर का संचालन नियमित, सुव्यवस्थित एवं संवेदनशीलता के साथ किया जाए, ताकि वृद्धजनों को सुरक्षित, सम्मानजनक एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध हो सके। साथ ही आवश्यक सामग्री, सुविधाओं एवं सेवाओं की निरंतर पूर्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि केंद्र में साफ-सफाई, स्वास्थ्य सुविधाएं, मनोरंजन एवं देखभाल से संबंधित व्यवस्थाएं प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल एवं सम्मान राज्य शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है और इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के समय मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत रायगढ़, उप संचालक समाज कल्याण जिला रायगढ़ सहित डे केयर–सियान गुड़ी सेंटर के समस्त कर्मचारी उपस्थित थे।
- जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रेलर चालक से मोबाइल लूटपाट और लूट की मोबाइल खरीद-बिक्री के आरोप मेंत 6 गिरफ्तार, सभी भेजे गए रिमांड पर - October 21, 2026
- मई 2027 तक मिलेगा शहर को आंतरिक रिंगरोड, कैनाल लिंक रोड, और मरीन ड्राइव से सीधे जुड़ेगा केवड़ाबाड़ी चौक से कबीर चौक - October 13, 2026
- नवरात्रि एवं दुर्गा उत्सव को लेकर खरसिया में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर बनी सहमति - October 9, 2026
