रायगढ़ :- 15 जनवरी । पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल की दिशा निर्देशन पर भूपदेवपुर पुलिस ने मादक पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए ग्राम मुरा में गांजा बिक्री कर रही एक महिला को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी भूपदेवपुर उप निरीक्षक संजय नाग को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम मुरा निवासी मुन्नीबाई पटेल अवैध रूप से गांजा बिक्री अपने घर के आसपास ग्राहकों की तलाश कर रही है। सूचना की पुष्टि होते ही थाना प्रभारी के निर्देशन पर सहायक उप निरीक्षक राजेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ग्राम मुरा में गांजा रेड कार्रवाई की गई।
पुलिस द्वारा संदेही महिला मुन्नीबाई पटेल पति स्वर्गीय नरेश पटेल उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम मुरा, थाना भूपदेवपुर को मौके पर तलब कर रेड की जानकारी दी गई तथा उसकी सहमति से तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान महिला के कब्जे से एक प्लास्टिक थैली में 230 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹1100 है।
बरामद गांजे के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु महिला को नोटिस दिया गया, किंतु गांजा अवैध बिक्री हेतु रखा जाना पाए जाने पर पुलिस ने महिला के विरुद्ध थाना भूपदेवपुर में धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया।
आरोपी महिला को विधिवत गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है । भूपदेवपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा तथा इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
- जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रेलर चालक से मोबाइल लूटपाट और लूट की मोबाइल खरीद-बिक्री के आरोप मेंत 6 गिरफ्तार, सभी भेजे गए रिमांड पर - October 21, 2026
- मई 2027 तक मिलेगा शहर को आंतरिक रिंगरोड, कैनाल लिंक रोड, और मरीन ड्राइव से सीधे जुड़ेगा केवड़ाबाड़ी चौक से कबीर चौक - October 13, 2026
- नवरात्रि एवं दुर्गा उत्सव को लेकर खरसिया में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर बनी सहमति - October 9, 2026
