रायगढ़ :- 16 जनवरी ।पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी धरमजयगढ़ सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन में लैलूंगा पुलिस द्वारा लगातार जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव के नेतृत्व में दिनांक 15.01.2026 को थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बरडीह के ग्राम कोयलारडीह में पुलिस जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम में ग्रामीणों को कानून एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई।
थाना प्रभारी द्वारा ग्रामीणों को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, घरेलू हिंसा, मानव तस्करी एवं यातायात नियमों के संबंध में विस्तार से समझाया गया। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि या समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देना आवश्यक है, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
जन चौपाल के दौरान थाना प्रभारी ने जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि लैलूंगा थाना क्षेत्र के कई ग्रामों में महिलाएं स्वयं महिला समिति का गठन कर पुलिस के सहयोग से गांव को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। लगातार आयोजित जन चौपालों के माध्यम से शराबबंदी को लेकर जागरूकता बढ़ी है, जिससे अवैध शराब पर प्रभावी अंकुश लग रहा है।
कार्यक्रम में ग्रामीणों की उल्लेखनीय सहभागिता रही और लोगों ने पुलिस के इस प्रयास की सराहना करते हुए सहयोग का भरोसा दिलाया। थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव द्वारा आगे भी इसी तरह जन जागरूकता कार्यक्रम जारी रखने की बात कही गई।
- जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रेलर चालक से मोबाइल लूटपाट और लूट की मोबाइल खरीद-बिक्री के आरोप मेंत 6 गिरफ्तार, सभी भेजे गए रिमांड पर - October 21, 2026
- मई 2027 तक मिलेगा शहर को आंतरिक रिंगरोड, कैनाल लिंक रोड, और मरीन ड्राइव से सीधे जुड़ेगा केवड़ाबाड़ी चौक से कबीर चौक - October 13, 2026
- नवरात्रि एवं दुर्गा उत्सव को लेकर खरसिया में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर बनी सहमति - October 9, 2026
