सक्ती :- जिले में ज्वेलरी दुकानों एवं सर्राफा व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पटेल के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।
बैठक में थाना प्रभारी सक्ती लखन पटेल, साइबर सेल प्रभारी अमित सिंह सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। वहीं सक्ती नगर एवं आसपास क्षेत्र के सर्राफा व्यापारी संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए, जिनमें राजेश सराफ (अध्यक्ष), आलोक अग्रवाल (सचिव), दिनेश सराफ (कोषाध्यक्ष), विनोद अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, अशोक सराफ, कालू सराफ, किशन देवांगन, सुनील सराफ, सन्देश सराफ, सुमित सराफ एवं अमित सराफ प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य सर्राफा व्यापार से जुड़े प्रतिष्ठानों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना तथा चोरी, लूट, ठगी और साइबर अपराध जैसी घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना रहा।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पटेल द्वारा सर्राफा व्यापारियों को सीसीटीवी कैमरा व्यवस्था को मजबूत करने, कर्मचारियों एवं सुरक्षा गार्डों का अनिवार्य पुलिस वेरिफिकेशन कराने, बड़े लेन-देन नगद के बजाय बैंकिंग माध्यमों से करने तथा प्रतिष्ठानों में अलार्म सिस्टम, मजबूत ताले, अग्नि सुरक्षा उपकरण और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।साइबर सेल प्रभारी अमित सिंह ने ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक और ओटीपी साझा न करने जैसी सावधानियों की जानकारी दी। साथ ही किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत साइबर सेल या नजदीकी थाना को सूचना देने की अपील की गई।अपने संबोधन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सर्राफा व्यापार अत्यंत संवेदनशील श्रेणी में आता है, इसलिए व्यापारियों और पुलिस प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। सुरक्षा मानकों का पालन करने से अपराधों में कमी आएगी और व्यापारियों व ग्राहकों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।थाना प्रभारी सक्ती लखन पटेल ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि पुलिस विभाग उनकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्रदान की जाएगी।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें सर्राफा व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने और सभी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने का आश्वासन दिया।
- युवक को जबरन बोलेरो वाहन में बिठाकर, मारपीट, लूटपाट करने वाले 3 आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, बोलेरो वाहन व लूटा मोबाइल जप्त - February 6, 2026
- बिलासपुर पुलिस रेंज में पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग की परिकल्पना से अनुभव क्यू आर कोड किया गया प्रारम्भ - February 6, 2026
- गाली-गलौज की रंजिश में घर में घुसकर हत्या — मुख्य आरोपी व विधि से संघर्षरत बालक 24 घंटे में गिरफ्तार - February 4, 2026
