सक्ती :- 17 जनवरी 2026 सरकार की धान खरीदी नीति 2025-26 के उल्लंघन एवं गंभीर अनियमितताओं के आरोप में उपार्जन केंद्र सोनादुला के धान खरीदी प्रभारी हेमंत चंद्रा के विरुद्ध बर्खास्तगी की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। सहायक आयुक्त सहकारिता जिला सक्ती से प्राप्त जानकारी के अनुसार समिति के अंतर्गत संचालित उपार्जन केंद्र सोनादुला में धान खरीदी के दौरान नियमों की अनदेखी, गड़बड़ी एवं लापरवाही के प्रकरण सामने आए हैं। जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की गई है। इस संबंध मे कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में सहायक आयुक्त सहकारिता जिला सक्ती द्वारा प्राधिकृत अधिकारी सेवा सहकारी समिति मर्यादित पोता को निर्देश जारी करते हुए हेमंत चंद्रा को तत्काल प्रभाव से पद से पृथक करने की प्रक्रिया पूर्ण करने तथा आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करने के आदेश दिए गए हैं। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी जैसे संवेदनशील कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
- जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रेलर चालक से मोबाइल लूटपाट और लूट की मोबाइल खरीद-बिक्री के आरोप मेंत 6 गिरफ्तार, सभी भेजे गए रिमांड पर - October 21, 2026
- मई 2027 तक मिलेगा शहर को आंतरिक रिंगरोड, कैनाल लिंक रोड, और मरीन ड्राइव से सीधे जुड़ेगा केवड़ाबाड़ी चौक से कबीर चौक - October 13, 2026
- नवरात्रि एवं दुर्गा उत्सव को लेकर खरसिया में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर बनी सहमति - October 9, 2026
