छाल:- हरि ओम पब्लिक हाई स्कूल, छाल में आयोजित वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम ने दर्शकों और अतिथियों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में नर्सरी से लेकर कक्षा दसवीं तक के विद्यार्थियों ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर सभी वर्गों का मन मोह लिया।
नन्हे-मुन्ने बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। पुराने और नए गीतों पर आधारित नृत्य प्रस्तुतियों में जहाँ एक ओर नन्ही बच्चियों का थिरकता हुआ आत्मविश्वास दिखा, वहीं दूसरी ओर भावनात्मक गीतों पर प्रस्तुत नृत्य ने दर्शकों की आँखें नम कर दीं। कई क्षणों में पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
कार्यक्रम में प्रस्तुत गीत, नृत्य एवं नाट्य मंचन अत्यंत सराहनीय रहे। देशभक्ति पर आधारित प्रस्तुतियों ने राष्ट्रप्रेम की भावना को सशक्त रूप से उभारा, वहीं नारी शिक्षा और बुजुर्गों के सम्मान पर आधारित नाटक ने उपस्थित जनसमूह को गहरे स्तर पर सोचने को विवश कर दिया। इस प्रस्तुति के दौरान कई बुजुर्ग दर्शकों की आँखें भर आईं और पूरे सभागार से “वाह-वाह” की गूंज सुनाई दी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अरुणधर दीवान विशिष्ट अतिथि श्रीमती शिखा रविंद्र गवेल, तथा अन्य सम्मानित अतिथियों _श्रीमती रजनी राठिया एवं श्री संत राम खूंटे ,ब्लाक शिक्षा अधिकारी श्री एस आर सिदार जी ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। अतिथियों ने कहा कि हरि ओम पब्लिक हाई स्कूल, छाल न केवल शैक्षणिक क्षेत्र में बल्कि संस्कार, संस्कृति और नैतिक मूल्यों के संवर्धन में भी उल्लेखनीय कार्य कर रहा है।
विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं समस्त स्टाफ के मार्गदर्शन में आयोजित यह कार्यक्रम अत्यंत अनुशासित, सुव्यवस्थित और प्रभावशाली रहा। अभिभावकों एवं उपस्थित नागरिकों ने विद्यालय के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे एक स्मरणीय आयोजन बताया। और अंत में विद्यालय के प्राचार्य आशा शर्मा ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकाश , संस्कार, स्वदेश प्रेम , खेल और अन्य सभी प्रतिभा को निखारने और बच्चों को गढ़ने में कोई कमी नहीं करेंगे का भरोसा दिलाते हुए अपने शिक्षकों के मेहनत लगन की प्रशंसा की और सभी सहयोगियों को आभार व्यक्त कर कार्यक्रम की समापन की घोषणा की ।
कार्यक्रम में अभिभावकों के अलावे ग्राम एवं क्षेत्र के विशिष्ट जन , पत्रकार , एवं सभी वर्ग के लोग उपस्थित रहे । और कार्यक्रम को खूब सराहे पूरा कैंपस कभी दूधिया तो कभी सतरंगी रंगों से नहाता रहा ।
- युवक को जबरन बोलेरो वाहन में बिठाकर, मारपीट, लूटपाट करने वाले 3 आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, बोलेरो वाहन व लूटा मोबाइल जप्त - February 6, 2026
- बिलासपुर पुलिस रेंज में पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग की परिकल्पना से अनुभव क्यू आर कोड किया गया प्रारम्भ - February 6, 2026
- गाली-गलौज की रंजिश में घर में घुसकर हत्या — मुख्य आरोपी व विधि से संघर्षरत बालक 24 घंटे में गिरफ्तार - February 4, 2026
