लैलूंगा :- नगर के वार्ड क्रमांक 2, जुनाडीह में मानिकपुरी पनिका समाज लैलूंगा द्वारा 5 से 8 तारीख तक चार दिवसीय भव्य सत्संग ग्रंथ समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस आध्यात्मिक आयोजन में संत कबीर साहब की अमृतवाणी को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से पूरे क्षेत्र से मानिकपुरी पनिका समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे। साथ ही इस पावन अवसर पर कबीरपंथी समस्त समाज को भी ससम्मान आमंत्रित किया गया है।आयोजन समिति के अनुसार यह समारोह श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता का अनुपम उदाहरण बनेगा। चार दिनों तक चलने वाले इस सत्संग में ग्रंथ प्रवचन, भजन-कीर्तन और आध्यात्मिक चर्चा के माध्यम से संत कबीर साहब के विचारों का प्रसार किया जाएगा।
प्रथम दिन (05/02/2026)

समारोह का शुभारंभ प्रातः सुबह 8:00 बजे ध्वज पूजा के साथ होगा। इसके पश्चात भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो लैलूंगा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुँचेगी, जहाँ विधिवत कलश स्थापना की जाएगी। स्थापना उपरांत आरती के साथ कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत होगी। दोपहर से ग्रंथ प्रवचन एवं भजन-कीर्तन का क्रम प्रारंभ होगा, जो रात्रि तक निरंतर चलता रहेगा।
द्वितीय दिन (06/02/2026 )
सुबह 7:30 बजे आरती के पश्चात ग्रंथ प्रवचन प्रारंभ होगा। दोपहर भोजन के बाद पुनः प्रवचन एवं कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। रात्रि में भी भोजन उपरांत भजन-कीर्तन एवं गुण-प्रवचन का सिलसिला देर रात तक चलेगा।
तृतीय दिन (07/02/2026 )
सुबह 7:30 बजे आरती के बाद निर्धारित समय पर ग्रंथ प्रवचन शुरू होंगे। सायंकाल भी नियत समय पर प्रवचन आयोजित किए जाएंगे, जो रात्रि तक चलेंगे। इस दिन विशेष रूप से संत कबीर साहब के सामाजिक समता, मानवता और सद्भाव के संदेशों पर प्रकाश डाला जाएगा।
चतुर्थ एवं समापन दिवस (8 तारीख)
समापन दिवस पर सुबह 9:00 बजे के बाद चौका आरती संपन्न होगी। इसके पश्चात दोपहर 2:30 बजे विधिवत कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।
आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं, समाजजनों एवं कबीरपंथी अनुयायियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सत्संग ग्रंथ समारोह को सफल बनाने की अपील की है। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि सामाजिक एकता और आध्यात्मिक चेतना को भी सशक्त करेगा।
- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के खेल की जांच तेज, ट्रेवल्स एजेंसी में पुलिस-आरटीओ की संयुक्त दबिश - June 14, 2026
- उधारी रकम की जबरन वसूली के लिए घर में घुसकर मारपीट करने वाले गुण्डा बदमाश कपिल सोलंकी, मनीष परियानी और गिरीश माखिजा गिरफ्तार - June 14, 2026
- ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ परिवहन करते 20 टन 700 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप जब्त - June 10, 2026
