चन्द्रपुर सक्ती :- थाना चन्द्रपुर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई अपराध क्रमांक 23/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत की गई।पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चन्द्रपुर–डमरा सुमित गुप्ता द्वारा क्षेत्र में अवैध जुआ, सट्टा, शराब, नशीले पदार्थों तथा चोरी-नकबजनी पर रोक लगाने के लिए विशेष निर्देश दिए गए थे। इन्हीं निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया था।
ऐसे खुला मामला
03 फरवरी 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ललित उरांव (उम्र 26 वर्ष), वार्ड क्रमांक 03 जबरनपुर, चन्द्रपुर, ने एक बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल चोरी कर अपने घर में छिपा रखी है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने आरोपी से पूछताछ की।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने लक्ष्मी यादव के किराये के मकान के पास गली में खड़ी मोटरसाइकिल (क्र. CG 13 BG 0944) को रात्रि लगभग 11 बजे सुनसान का फायदा उठाकर हैंडल लॉक तोड़कर चोरी किया और पैदल चलाते हुए घर ले जाकर आंगन में छिपा दिया।
बरामदगी
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके कब्जे से काले-सिल्वर रंग की बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल बरामद की।
चेसिस नंबर: MD2B63AX6SWB17339
इंजन नंबर: PFXWSB44454
अनुमानित कीमत: ₹30,000
मोटरसाइकिल जब्त कर पुलिस कब्जे में ली गई।
आरोपी का कृत्य धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत पाए जाने पर उसे 03 फरवरी 2026 को शाम 4:00 बजे विधिवत गिरफ्तार कर परिजनों को सूचना दी गई तथा न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक गगन बाजपेई, प्रधान आरक्षक उमाशंकर सिदार, आरक्षक कृष्ण कुमार खुटे, रामगोपाल यादव एवं थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
- युवक को जबरन बोलेरो वाहन में बिठाकर, मारपीट, लूटपाट करने वाले 3 आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, बोलेरो वाहन व लूटा मोबाइल जप्त - February 6, 2026
- बिलासपुर पुलिस रेंज में पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग की परिकल्पना से अनुभव क्यू आर कोड किया गया प्रारम्भ - February 6, 2026
- गाली-गलौज की रंजिश में घर में घुसकर हत्या — मुख्य आरोपी व विधि से संघर्षरत बालक 24 घंटे में गिरफ्तार - February 4, 2026
