सक्ती :- प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, पुलिस अधीक्षक सक्ती, ने अनाधिकृत रूप से लंबे समय तक ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले नव आरक्षक को सेवा से पृथक कर दिया है। यह कार्रवाई विभागीय जांच में आरोप सिद्ध होने के बाद की गई।
रक्षित केंद्र में पदस्थ नव आरक्षक क्रमांक 356 तुलसी शास्त्री 29 नवंबर 2022 से पुलिस सेवा में कार्यरत था। विभागीय जानकारी के अनुसार संबंधित आरक्षक बार-बार कर्तव्य से अनुपस्थित रहने का आदी था। उसे दो बार पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में प्रशिक्षण हेतु भेजे जाने की सूचना दी गई थी, लेकिन उसने जानबूझकर प्रशिक्षण से बचने के लिए अनुपस्थिति दर्ज कराई।
विभाग द्वारा उसके आचरण में सुधार के लिए पर्याप्त अवसर दिए गए, बावजूद इसके व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद वह 20 अप्रैल 2024 से 12 सितंबर 2025 तक लगातार 510 दिनों तक ड्यूटी से अनुपस्थित रहा।
मामले की विभागीय जांच कराई गई, जिसमें अनाधिकृत अनुपस्थिति का आरोप प्रमाणित पाया गया। जांच उपरांत सभी दस्तावेजों और सेवा अभिलेखों का परीक्षण पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया। अभिलेखों के आधार पर संबंधित आरक्षक को सेवा के योग्य नहीं पाया गया।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ठाकुर द्वारा 31 जनवरी 2026 को आदेश जारी कर नव आरक्षक को पुलिस सेवा से पृथक कर दिया गया। यह कार्रवाई पुलिस विभाग में अनुशासन बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
- अंजोरीपाली में शराब रेड कार्रवाई में 10 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार - September 14, 2026
- नेशनल लोक अदालत में 12 लाख से अधिक प्रकरणों का हुआ निराकरण - September 12, 2026
- विद्यालयों के 500 मीटर दायरे में तंबाकू उत्पाद बेचने वालों पर कोटपा एक्ट के तहत की गई कार्रवाई - August 6, 2026
