आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्ती :- 03 जनवरी 2026 कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा द्वारा जिले के दूर दराज के इलाकों से आए विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी गई। जनदर्शन में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 13 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर अपर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तत्काल देकर यथाशीघ्र नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है। इस दौरान अपर कलेक्टर बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर के एस पैंकरा सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
जनदर्शन में आज तहसील अड़भार अंतर्गत ग्राम कर्रापाली निवासी सरोजनी गबेल ने ग्राम सभा का आयोजन दिनांक 29 जनवरी 2026 को ग्राम पंचायत कर्रापाली की मुख्यालय ग्राम कर्रापाली में नहीं कराये जाने के संबध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम तुर्री निवासी पुनीराम जायसवाल ने स्थगन आदेश का परिपालन नहीं होने के संबध में, तहसील अड़भार अंतर्गत ग्राम लिमगाँव निवासी तुलेश पिता रोहित ने लंबित राजस्व प्रकरण निदान कराने के संबध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम हरदा निवासी चंदन सिंह बरेठ ने ग्राम पंचायत हरदा के नाली निर्माण कार्य प्रस्तावित स्थल से अन्य जगह बनाने जाने पर रोक लगाने के संबंध में, तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम जैजैपुर निवासी जयनारायण चन्द्रा ने मुआवजा प्रकरण तैयार कर मुआवजा राशि प्रदान करवाने के संबध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम कर्रापाली निवासी खुशीराम पटेल ने ग्राम पुजेरीपाली ख.न. 25/2 का सीमांकन कराने के संबध में सहित अन्य विभिन्न आवेदको द्वारा साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन दिया गया। उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।
- जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रेलर चालक से मोबाइल लूटपाट और लूट की मोबाइल खरीद-बिक्री के आरोप मेंत 6 गिरफ्तार, सभी भेजे गए रिमांड पर - October 21, 2026
- मई 2027 तक मिलेगा शहर को आंतरिक रिंगरोड, कैनाल लिंक रोड, और मरीन ड्राइव से सीधे जुड़ेगा केवड़ाबाड़ी चौक से कबीर चौक - October 13, 2026
- नवरात्रि एवं दुर्गा उत्सव को लेकर खरसिया में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर बनी सहमति - October 9, 2026
