लैलूंगा ब्रेकिंग:- आज दिनांक 07/06/2023 को पद्मश्री पुरस्कृत राजनांदगांव निवासी फूलबासन यादव जी का जनपद पंचायत लैलूंगा में आगमन हुआ एवं समीक्षा बैठक ली गई!
फूलबासन यादव जी ने बताया कि उन्होंने अपने जीवन काल में कई बड़ी-बड़ी समस्याओं का सामना किया, अपने जीवन काल में कई संघर्षों से जूझते हुए समूह में जुड़ कर कड़ी मेहनत करते हुए सफलता प्राप्त की, जनपद पंचायत लैलूंगा में बैठक के दौरान सैकड़ों महिलाएं वहां उपस्थित थी फूलबासन यादव जी के द्वारा वहां महिलाओं को विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई जिनसे वे आत्मनिर्भर बन सकें इन योजनाओं के अलावा “मोर आवास” योजना के बारे में भी बताया गया जिसमें विभिन्न प्रकार की आयुर्वेदिक दवाइयां एवं घरों में रोजाना उपयोग किए जाने वाले आवश्यक वस्तुएं भी शामिल है जिससे जोड़कर महिलाएं आय प्राप्त कर सकती हैं बैठक में प्रमुख रूप से मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री वीरेंद्र राय जी एवं जनपद पंचायत के अन्य अधिकारी गण साथ ही C.l.f. के अध्यक्ष, सचिव, सक्रिय महिला उपस्थित थे
- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के खेल की जांच तेज, ट्रेवल्स एजेंसी में पुलिस-आरटीओ की संयुक्त दबिश - June 14, 2026
- उधारी रकम की जबरन वसूली के लिए घर में घुसकर मारपीट करने वाले गुण्डा बदमाश कपिल सोलंकी, मनीष परियानी और गिरीश माखिजा गिरफ्तार - June 14, 2026
- ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ परिवहन करते 20 टन 700 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप जब्त - June 10, 2026
