लैलूंगा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा गरीबों के हित एवं गांव के विकास हेतु विभिन्न प्रकार की जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की गई हैं लेकिन इन योजनाओं का लाभ गरीबों को नहीं मिल रहा है और ना ही गांव का विकास हो रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत लैलूंगा के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मुकडेगा जहां पंचायत में पदस्थ पदाधिकारी द्वारा बिना किसी डर के शासकीय राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है कई गरीब हितग्राहियों को शासन द्वारा उचित मूल्य की दुकान से मिलने वाली राशन तक नहीं दिया जा रहा है साथ ही भू समतलीकरण और डबरी निर्माण के नाम से स्वीकृत राशि का भी दुरुपयोग किया जा रहा है स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत शौचालय निर्माण का कार्य भी कई हितग्राहियों का नहीं किया गया है जबकि उनके नाम से शौचालय स्वीकृत हुआ है, कई मजदूर ऐसे हैं जिनका मनरेगा के तहत किए गए कार्यों में उनका मजदूरी भुगतान तक नहीं किया गया है, वर्तमान में जिला पंचायत रायगढ़ से सामाजिक अंकेक्षण (ऑडिट)कार्य हेतु ग्राम पंचायत मुकड़ेगा भेजा गया था जिसका शासन के आदेश अनुसार 11 जून 2023 को होना था लेकिन अभी तक नहीं हुआ है यहां तक कि ग्रामीणों को सामाजिक अंकेक्षण (ऑडिट) क्या होता है इसकी भी जानकारी नहीं है।।
- जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रेलर चालक से मोबाइल लूटपाट और लूट की मोबाइल खरीद-बिक्री के आरोप मेंत 6 गिरफ्तार, सभी भेजे गए रिमांड पर - October 21, 2026
- मई 2027 तक मिलेगा शहर को आंतरिक रिंगरोड, कैनाल लिंक रोड, और मरीन ड्राइव से सीधे जुड़ेगा केवड़ाबाड़ी चौक से कबीर चौक - October 13, 2026
- नवरात्रि एवं दुर्गा उत्सव को लेकर खरसिया में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर बनी सहमति - October 9, 2026
