खरसिया। बिजली विभाग की लापरवाही के कारण जनता परेशान हो गई है। पानी की दो-चार बूंदे गिरते ही बिजली काट दी जाती है। थोड़ी सी हवा चली और बिजली 12 से 15 घंटे तक लाइट गुल। फ़ोन करने पर संबंधित कर्मचारी फोन नही उठाते और गलती से कभी उठा भी ले तो आवेशित होकर ताव दिखाकर रटारट जवाब मिलता है ट्रिपिंग कर रहा कहीं फाल्ट है, जबकि सालभर मेंटेनेंस करने के बाद भी बिजली विभाग का ढर्रा सुधर नहीं पा रहा।
जानकारी के मुताबिक ग्राम जबलपुर, नौरंगपुर, गुरदा एवं आसपास के बाहुल्य क्षेत्र में पिछले 4-5 दिनों से जैसे ही हल्की बारिश या हवा चलती है लाइट काट दी जाती है, फिर ट्रिपिंग का हवाला देकर रात-रात भर लाइट काट दी जाती है।
Latest posts by BHUCHAL NEWS EDITOR (see all)
- अंजोरीपाली में शराब रेड कार्रवाई में 10 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार - September 14, 2026
- नेशनल लोक अदालत में 12 लाख से अधिक प्रकरणों का हुआ निराकरण - September 12, 2026
- विद्यालयों के 500 मीटर दायरे में तंबाकू उत्पाद बेचने वालों पर कोटपा एक्ट के तहत की गई कार्रवाई - August 6, 2026
