रायगढ़। कल दिनांक 27.06.2023 की रात्रि खरसिया टीआई आर्शीवाद राहटगांवकर को सूचना मिला कि ग्राम बकेली के आम रोड़ पर एक व्यक्ति हाथ में लोहे तलवार लेकर लहराकर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है । सूचना की तस्दीकी एवं कार्यवाही के लिये थाना प्रभारी ने थाने से सहायक उप निरीक्षक राजेश दर्शन, हेमंत कश्यप, प्रधान आरक्षक शिव कुमार वर्मा और आरक्षक बिसोप सिंह को मौके के लिये रवाना किया गया । खरसिया पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर उत्पाती युवक को सुरक्षा उपाय अपनाते हुये पकड़ी जिसके हाथ से तलवार छुडाया गया । पूछताछ में युवक अपना नाम रूद्रेश्वर गोड पिता गंगाराम गोड 24 साल ग्राम बकेली का रहने वाला बताया । आरोपी रूद्रेश्वर गोड के कृत्य पर थाना खरसिया में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट की कार्यवाही कर आरोपी को रिमांड पर भेजा गया है । वहीं फरार वारंटियों की धरपकड़ के क्रम में खरसिया पुलिस ने पिछले 08 साल से फरार मारपीट मामले के स्थायी वारंटी राम निषाद पिता पंचराम निषाद उम्र 28 साल निवासी भैनापारा थाना खरसिया को उसके गांव आने की सूचना पर गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है ।
- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के खेल की जांच तेज, ट्रेवल्स एजेंसी में पुलिस-आरटीओ की संयुक्त दबिश - June 14, 2026
- उधारी रकम की जबरन वसूली के लिए घर में घुसकर मारपीट करने वाले गुण्डा बदमाश कपिल सोलंकी, मनीष परियानी और गिरीश माखिजा गिरफ्तार - June 14, 2026
- ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ परिवहन करते 20 टन 700 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप जब्त - June 10, 2026
