सक्ति/मालखर। क्षेत्र के थाना मालखरौदा में मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम पोता नहर पुल के पास आरोपी किशन कुमार खूंटे साकिन कुरदा थाना मालखरौदा द्वारा अवैध रूप से 40 पाव देसी प्लेन शराब बिक्री करने हेतु लेजा रहा है सूचना पर पुलिस अधीक्षक एम.आर आहिरे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गायत्री सिंह को अवगत कराकर अवैध शराब पर त्वरीत कार्यवाही करने दिशा निर्देश प्राप्त होने पर रेड कार्यवाही कर आरोपी के कब्जे से 40 पाव देसी प्लेन शराब जिसकी कीमत 3200रू, को अपने मोटर साइकल हिरो हंक क्र CG 13 UJ 3041कीमत 50000 मे परिवहन करते हुए पकड़ा गया आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार कर लिया जिसके बाद आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2)आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही कर आरोपी किशन कुमार खूंटे साकिन कुरदा थाना मालखरौदा को न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया कार्यवाही में थाना प्रभारी मालखरौदा निरीक्षक कृष्णचंद मोहले सहा. उप निरी. सुकुल सिंह सिदार आरक्षक मनोज खटर्जी, महेंद्र कवर, वीरेन्द्र शांडिल्य का सराहनीय योगदान रहा।
- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के खेल की जांच तेज, ट्रेवल्स एजेंसी में पुलिस-आरटीओ की संयुक्त दबिश - June 14, 2026
- उधारी रकम की जबरन वसूली के लिए घर में घुसकर मारपीट करने वाले गुण्डा बदमाश कपिल सोलंकी, मनीष परियानी और गिरीश माखिजा गिरफ्तार - June 14, 2026
- ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ परिवहन करते 20 टन 700 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप जब्त - June 10, 2026
