रायगढ़। अवैध शराब पर कार्रवाई के क्रम में कल टीआई तमनार निरीक्षक आर्शीवाद राहटगांवकर के नेतृत्व में तमनार पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर ग्राम कठरापाली के सुरेश रात्रे के घर शराब रेड कार्यवाही किया गया । पुलिस को सूचना मिली थी कि सुरेश घर अपने कोला बाडी में अवैध महुआ शराब रखा है जिसे अवैध रूप से बिक्री करता है । पुलिस ने रेड कार्रवाई में आरोपी के कोलाबाड़ी से कोल्ड ड्रिंक बोटल में रखे करीबन *12 लीटर महुआ शराब कीमती 2400 रुपये* का सुरेश रात्रे से बरामद किया गया । *आरोपी सुरेश रात्रे पिता रुपाउ रात्रे उम्र 35 वर्ष सा कठरापाली थाना तमनार* के कृत्य पर थाना तमनार में आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट की कार्रवाई कर रिमांड में पेश कर जेल दाखिल किया गया है । शराब रेड कार्रवाई में टीआई तमनार निरीक्षक आर्शीवाद राहटगांवकर तथा सहायक उप निरीक्षक खेमराज पटेल, प्रधान आरक्षक संतोष कुर्रे, उषारानी,आरक्षक भूपेश राठिया, भीष्मदेव सागर और किशोर कुल्लू शामिल थे ।

- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के खेल की जांच तेज, ट्रेवल्स एजेंसी में पुलिस-आरटीओ की संयुक्त दबिश - June 14, 2026
- उधारी रकम की जबरन वसूली के लिए घर में घुसकर मारपीट करने वाले गुण्डा बदमाश कपिल सोलंकी, मनीष परियानी और गिरीश माखिजा गिरफ्तार - June 14, 2026
- ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ परिवहन करते 20 टन 700 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप जब्त - June 10, 2026
