रायगढ़। कल दिनांक 08.07.2023 के दोपहर अमलीडीह घरघोड़ा-रायगढ़ मुख्य मार्ग किनारे खेत जमीन में मोबाईल टावर के पास एक अज्ञात मृतक का शव पड़े होने की सूचना घरघोड़ा पुलिस को मिली । सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही किया गया । अज्ञात मृतक की शिनाख्तगी के लिये घरघोड़ा पुलिस द्वारा सोशल मीडिया, समाचार पत्रों के माध्यम से मृतक के फोटो को वायरल किया गया जिसमें मृतक की शिनाख्त बालेश्वर राय पिता बिफल राय उम्र 34 वर्ष सा. कोरवाबहरी थाना नारायणपुर जिला जशपुर (छ.ग.) के रूप में हुई, मृतक के परिजनों द्वारा आकर पहचान किया गया है । शिनाख्तगी उपरांत आज मृतक के शव का शासकीय अस्पताल घरघोड़ा में पोस्ट मार्टम कराया गया है । घरघोड़ा पुलिस मृतक के मृत्यु की कारणों की जांच की जा रही है।
Latest posts by BHUCHAL NEWS EDITOR (see all)
- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के खेल की जांच तेज, ट्रेवल्स एजेंसी में पुलिस-आरटीओ की संयुक्त दबिश - June 14, 2026
- उधारी रकम की जबरन वसूली के लिए घर में घुसकर मारपीट करने वाले गुण्डा बदमाश कपिल सोलंकी, मनीष परियानी और गिरीश माखिजा गिरफ्तार - June 14, 2026
- ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ परिवहन करते 20 टन 700 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप जब्त - June 10, 2026
