रायगढ़।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के निर्देशन पर अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई के क्रम में कल पूंजीपथरा पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर ग्राम गेरवानी मछली पसरा के पास 19 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ ग्राम लाखा के कार्तिक राम कंवर को पकड़ा गया है । जानकारी के मुताबिक कल शाम थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस को मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति लाखा की ओर से अवैध शराब पैदल लेकर गेरवानी की ओर बिक्री के लिए लेकर आ रहा है । थाना प्रभारी ने तत्काल स्टाफ कार्रवाई के लिये रवाना किया गया , पुलिस टीम ने गेरवानी मछली भसरा के पास घेराबंदी कर संदेही-कार्तिक कंवर को *19 लीटर महुआ शराब के साथ* पकड़े । आरोपी कार्तिक राम कंवर ने अवैध बिक्री के लिये शराब लेकर जाना बताया । आरोपी कार्तिक राम कवंर स्व असाडू राम कवंर उम्र 40 साल ग्राम बडगांव थाना पूंजीपथरा के विरूद्ध थाना पूंजीपथरा में धारा 34(2)59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा गया है । शराब रेड कार्रवाई में सउनि जयराम सिदार, विजय कुमार एक्का एवं आरक्षक नरेन्द्र पैंकरा शामिल थे ।
- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के खेल की जांच तेज, ट्रेवल्स एजेंसी में पुलिस-आरटीओ की संयुक्त दबिश - June 14, 2026
- उधारी रकम की जबरन वसूली के लिए घर में घुसकर मारपीट करने वाले गुण्डा बदमाश कपिल सोलंकी, मनीष परियानी और गिरीश माखिजा गिरफ्तार - June 14, 2026
- ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ परिवहन करते 20 टन 700 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप जब्त - June 10, 2026
