चंद्रपुर/सक्ति/भुवन चौहान/आज दिनांक 09.07.2023 को प्रदेश अध्यक्ष श्री सोहन चौहान जी के आव्हान पर अन्य जिलों से चौहान समाज के सक्रिय कार्यकर्ताओं की अग्रसेन भवन में आयोजित किया गया जिसमें उक्त सामाजिक कार्यकर्ता में मंचासीन सभापति के रूप में रायगढ़ से श्री महावीर गुरुजी, श्री गनपत चौहान जी, श्री राधेश्याम चौहान कसडोल बलौदा बाजार सेवानिवृत्त एडीओ, बाराद्वार से श्री लखन चौहान जी, कोरबा रजगामार श्री वंशबहादुर चौहान जी थे जो पांच अनमोल रत्न के समक्ष सभी ने मिलकर कार्यक्रम शुरू संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के तैलचित पर पुजा पाठ कर सभी ने समाज का अहम चिंतन शिविर के मुख्य बिंदु पर चर्चा करते हुए सभी उपस्थित सामाजिक साथियों ने एक बार फिर एकसाथ मिलकर अखिल छग चौहान कल्याण समिति पंजीयन 10868 को लेकर समर्थन दिए,मंच संचालन श्री हेमंत चौहान डभरा, श्री नरेश चौहान, ने किया, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री सोहन चौहान जी ने कहा कि इस पंजीयन या इस समिति का जवाबदारी सौंपीं गई है तो सब मिलकर इस पंजीयन को पुनः स्थापित करने हेतु विशेष चर्चा किया और साथ में एक कोर कमेटी का गठन भी किया गया सभी उपस्थित जिलों से आए हुए सामाजिक साथियों से अनुमति और विचार किया गया अतः सभी जिलों से दो- दो लोगों को कोर कमेटी में शामिल कर उन्हें जवाबदारी सौंपीं गई तथा कुछ कार्य करने हेतु विशेष चर्चा किया गया, आगामी बैठक दुसरा जिला पामगढ़ जांजगीर में तय हुआ, पंजीयन को लेकर सभी ने सहयोग प्रदान करने में विश्वास दिलाया,नये जोश और जुनून शायरी के साथ अपने समाज हित में संतोष बम्हनीनडीह के द्वारा किया गया। शिवरीनारायण से उपस्थित कार्यकर्ताओं ने समाज के द्वारा बनाए गए भूतेश्वर मंदिर के यथा स्थिति को लेकर सुधार करने हेतु दिए, कार्यक्रम आयोजित करने हेतु प्रदेश अध्यक्ष श्री सोहन चौहान जी द्वारा अपने तरफ से पुरा आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया,कुछ कार्यकर्ताओं ने समाज को सफलता दिलाने में राशि सहयोग दिया।कोर कमेटी को लेकर बैठक आयोजित करने हेतु, पंजीयन को लेकर सतर्क हो कर कार्य करने में सकियता दिखाने को कहा। आज के कार्यक्रम में शामिल हुए डभरा ब्लाक के अठगवा अध्यक्ष श्री यशवंत चौहान जी ने अपने समिति द्वारा हर प्रकार से व्यवस्था को भली-भांति सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा उनके इस सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। अंतिम में बैठ कर सभी का पंजीयन 10868 के प्रति जागरूक करने हेतु विशेष चर्चा किया और सबने तन मन धन से सहयोग करने हेतु विशेष रूप से चर्चा कर चौहान समाज का जय हो कहा।जय भीम कहते हुए उनके सिंद्धातो पर चलने में विचार किया। समाज को जागरूक और सक्रिय बनाने में श्री सोहन चौहान जी जान लगाकर आगे बढ़ाने में मदद करने का पुराजोर समर्थन दिए।

