सारंगढ़ – बिलाईगढ़ :- 27 जून 2025/ उच्च शिक्षा संचालनालय द्वारा शासकीय कॉलेजों में चपरासी, चौकीदार, स्वीपर, प्रयोगशाला परिचारक भर्ती के 880 पद के लिए छत्तीसगढ़ राज्य व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) की वेबसाइट में 30 जून 2025 तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। इसमें प्रयोगशाला परिचारक के लिए हाईस्कूल (दसवीं) उत्तीर्ण और चपरासी, चौकीदार और स्वीपर के लिए पांचवीं उत्तीर्ण होना चाहिए।
*व्यापम का प्रोफ़ाइल आईडी*
व्यापम की वेबसाइट में ऑनलाइन आवेदन के लिए अभ्यर्थी को एक बार प्रोफ़ाइल आईडी पासवर्ड बनाना होगा। इसके लिए मोबाइल नंबर, ईमेल, वर्तमान और स्थाई पता, फोटो, हस्ताक्षर आदि की आवश्यकता होगी। प्रोफ़ाइल आईडी पासवर्ड बनाने के बाद अभ्यर्थी लॉगिन कर कोई भी भर्ती का आवेदन पत्र जमा कर सकता है, प्रवेश पत्र और रिजल्ट डाउनलोड कर सकता है।
*परीक्षा शुल्क परीक्षा में शामिल होने के बाद होगा वापस*
अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन करते समय परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन पद्धति से किया जावेगा। छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी, जो परीक्षा या साक्षात्कार में उपस्थित होते हैं, उनका परीक्षा शुल्क व्यापम द्वारा परीक्षा शुल्क उसी बैंक खाता में वापस किया जावेगा, जिस बैंक खाता से अभ्यर्थी ने ऑनलाइन आवेदन परीक्षा शुल्क का भुगतान किया है।
*सतर्कता*
अभ्यर्थी को ऑनलाइन आवेदन भुगतान अपने बैंक खाता से करना चाहिए। यदि वे किसी कम्प्यूटर दुकान मालिक के द्वारा भुगतान कराते हैं, उनको नगद भुगतान करते हैं और अपने परीक्षा में शामिल होते हैं तो राज्य सरकार द्वारा राशि वापसी संबंधित दुकानदार के बैंक खाता में किया जाएगा और अभ्यर्थी को राशि वापसी का लाभ देना या नहीं देना दुकानदार के आचरण पर निर्भर होगा। इसलिए भुगतान के मामले में सतर्क रहें और स्वयं या अपने किसी विश्वासपात्र के बैंक खाता से भुगतान करें।
- युवक को जबरन बोलेरो वाहन में बिठाकर, मारपीट, लूटपाट करने वाले 3 आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, बोलेरो वाहन व लूटा मोबाइल जप्त - February 6, 2026
- बिलासपुर पुलिस रेंज में पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग की परिकल्पना से अनुभव क्यू आर कोड किया गया प्रारम्भ - February 6, 2026
- गाली-गलौज की रंजिश में घर में घुसकर हत्या — मुख्य आरोपी व विधि से संघर्षरत बालक 24 घंटे में गिरफ्तार - February 4, 2026
