*मोबाइल में मेरा ई-केवायसी ऐप से भी 30 जून तक होगा राशनकार्ड ई-केवायसी*
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 27 जून 2025/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राशनकार्ड ई-केवायसी में डिजिटलीकरण को अपनाया है, इससे रोजगार, मेडिकल, पलायन किए छत्तीसगढ़ के नागरिकों को सुविधा मिलेगा। वे अपने मोबाइल में ऐप के माध्यम से अपने परिवार के सदस्यों का केवायसी कर सकते हैं।
भारत सरकार के उपभोक्ता मामले खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग द्वारा दिये निर्देशानुसार राज्य में एक राष्ट्र एक राशनकार्ड (वन नेशन वन राशनकार्ड) योजनांतर्गत सभी हितग्राहियों को आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न वितरण किया जाना है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कुल 2,20,602 राशनकार्ड प्रचलित है। भारत सरकार द्वारा 05 वर्ष से कम उम्र के सदस्यों को ई-केवायसी में छूट दिया गया है। भारत सरकार द्वारा जारी मेरा ई-केवायसी एप्प के माध्यम से भी राशनकार्डधारी परिवार ई-केवायसी कर सकते है। मेरा ई-केवायसी एप्प के माध्यम से ई-केवायसी करने हेतु एंड्रायड मोबाईल में गूगल प्ले स्टोर से एप्प डाउनलोड कर हितग्राही राज्य का चयन कर अपना आधार नंबर डालकर, आधार ओटीपी के माध्यम से चेहरे का ई-केवायसी कर सकते है। राशनकार्डो में पंजीकृत सभी सदस्य जिन्होंने अभी तक ई-केवायसी नहीं कराया है, ऐसे सभी हितग्राही किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने हेतु 30 जून 2025 तक अपना ई-केवायसी अनिवार्य रूप से पूर्ण करावें। सभी शासकीय उचित मूल्य दुकानों में संचालित ई-पॉस मशीन में ई-केवायसी की सुविधा भी उपलब्ध है।
- जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रेलर चालक से मोबाइल लूटपाट और लूट की मोबाइल खरीद-बिक्री के आरोप मेंत 6 गिरफ्तार, सभी भेजे गए रिमांड पर - October 21, 2026
- मई 2027 तक मिलेगा शहर को आंतरिक रिंगरोड, कैनाल लिंक रोड, और मरीन ड्राइव से सीधे जुड़ेगा केवड़ाबाड़ी चौक से कबीर चौक - October 13, 2026
- नवरात्रि एवं दुर्गा उत्सव को लेकर खरसिया में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर बनी सहमति - October 9, 2026
