*सुप्रीम कोर्ट के आदेश व सालसा के निर्देशों के पालन में हुआ आयोजन*
मुंगेली :- 28 जून 2025// सुप्रीम कोर्ट के आदेश तथा सालसा के निर्देशानुसार हिट एंड रन मामलों में मुआवजा सुनिश्चित करने जिला न्यायालय परिसर मुंगेली में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की कंचन लता आचला , दावाजांच अधिकारी एवं अतिरिक्त कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी और उप पुलिस अधीक्षक संजय कुमार साहू उपस्थित रहे।
बैठक में हिट एंड रन मामलों में अज्ञात वाहनों द्वारा सड़क दुर्घटनाओं से हुई मृत्यु एवं गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों के लिए क्लेम मुआवजा प्रक्रिया को सरल और प्रभावी बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। पीड़ित पक्षकारों के लिए क्षतिपूर्ति हेतु आवेदन की प्रक्रिया, दुर्घटना की स्थिति में मृत्यु या गंभीर चोट की दशा में मुआवजा राशि तय करने तथा पुलिस एवं परिवहन विभाग से आवश्यक दस्तावेज तैयार कर एसडीएम के समक्ष समयबद्ध रूप से प्रस्तुत करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के खेल की जांच तेज, ट्रेवल्स एजेंसी में पुलिस-आरटीओ की संयुक्त दबिश - June 14, 2026
- उधारी रकम की जबरन वसूली के लिए घर में घुसकर मारपीट करने वाले गुण्डा बदमाश कपिल सोलंकी, मनीष परियानी और गिरीश माखिजा गिरफ्तार - June 14, 2026
- ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ परिवहन करते 20 टन 700 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप जब्त - June 10, 2026
