कोरबा :- विकासखण्ड कोरबा अंतर्गत 27.06.2025 को कलस्टर लेमरू में सम्मिलित ग्राम कुटरूवां, अरसेना, सुर्वे, बड़गांव, देवपहरी, कनसरा, जाताडांड, डोकरमना, कुदरीचिंगर, गढ़उपरोड़ा, बहेरा, रांपा, केरीझरिया, अरेतरा, लेमरू, केऊबहार, विमलता, रपता, नकिया के लिए हाई स्कूल लेमरू में जागरूकता सह लाभ संतृप्ति शिविर का आयोजन किया गया है।
शिविर में कुल 11 आधार कार्ड, 04 आयुष्मान कार्ड 43 राशनकार्ड नाम जोड़ने व काटने, 8 मनरेगा जॉबकार्ड, 31 पेंशन, स्वास्थ्य जांच इत्यादि के हितग्राहियों को जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कर नशा मुक्त भारत अभियान हेतु शपथ भी लिया गया।
शिविर में नकिया सरपंच रमिला मंझवार, डोकरमना सरपंच अनिता, अरसेना सरपंच पवन कुमारी, लेमरू सरपंच रजनी सिंह तंवर, बड़गांव सरपंच भुकेश्वर सिंह पैंकरा, विकास विस्तार अधिकारी जनपद पंचायत कोरबा महेश्वरी साव, अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहें।
यह अभियान जनजातीय समुदाय के जीवन स्तर को सुधारने और उन्हे मुख्य धारा में शामिल करने व सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में लगाया जा रहा है ताकि उन्हें शासन की योजनाओं का सीधा लाभ प्राप्त हो सके।
- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के खेल की जांच तेज, ट्रेवल्स एजेंसी में पुलिस-आरटीओ की संयुक्त दबिश - June 14, 2026
- उधारी रकम की जबरन वसूली के लिए घर में घुसकर मारपीट करने वाले गुण्डा बदमाश कपिल सोलंकी, मनीष परियानी और गिरीश माखिजा गिरफ्तार - June 14, 2026
- ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ परिवहन करते 20 टन 700 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप जब्त - June 10, 2026
