दो बाइक, तीन मोबाइल और पुलिस वर्दी जप्त
सक्ती :- 24 नवम्बर। ग्राम परसदा खुर्द में फर्जी आबकारी पुलिस बनकर दबिश देने और पैसों की मांग करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को सक्ती पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों से दो मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन और एक खाकी वर्दी भी बरामद की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी गनपत लाल लहरे ने थाना सक्ती में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बहन अमरिका बाई के घर पांच व्यक्ति घुस आए थे। वे खुद को आबकारी विभाग की पुलिस बताकर शराब बेचने और पिलाने का आरोप लगाते हुए डरा-धमकाकर अवैध रूप से पैसे वसूलने की कोशिश कर रहे थे। शिकायत पर तत्काल पहुंची पुलिस और ग्रामीणों की सहायता से चार संदिग्धों को मौके से पकड़ लिया गया, जबकि एक आरोपी वर्दी पहनकर फरार हो गया।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम नरेन्द्र गोस्वामी उर्फ दाउ, अजय गोस्वामी (दोनों निवासी सोठी, बम्हनीडीह), रामनारायण धीवर तथा लोकेश राठौर उर्फ ओम (दोनों निवासी सारागांव) बताया। आरोपियों ने स्वीकार किया कि उनके फरार साथी ने घर में दबिश देते समय आबकारी पुलिस बनकर नकली कार्रवाई की और जेल भेजने की धमकी देकर 30 हजार रुपये की मांग की, जिसमें से 3 हजार रुपये लेकर फरार हो गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल और खाकी वर्दी जप्त की है। मामले में अपराध क्रमांक 423/2025 धारा 308(2), 319(2), 318(4), 331(4), 204, 205, 112, 351(2), 3(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक लखन लाल पटेल, सउनि उपेंद्र यादव, सउनि राजेश यादव, प्रधान आरक्षक शब्बीर मेमेन एवं आरक्षक राधेश्याम लहरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के खेल की जांच तेज, ट्रेवल्स एजेंसी में पुलिस-आरटीओ की संयुक्त दबिश - June 14, 2026
- उधारी रकम की जबरन वसूली के लिए घर में घुसकर मारपीट करने वाले गुण्डा बदमाश कपिल सोलंकी, मनीष परियानी और गिरीश माखिजा गिरफ्तार - June 14, 2026
- ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ परिवहन करते 20 टन 700 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप जब्त - June 10, 2026
