सक्ती :- पेंड्रवा/चंद्रपुर।सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करने की दिशा में सक्ती पुलिस द्वारा चंद्रपुर थाना अंतर्गत ग्राम पेंड्रवा में ‘चलित थाना’ का विशेष आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने स्वयं उपस्थित होकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

स्कूली बच्चों को मिला करियर मार्गदर्शन और साइबर सुरक्षा का ज्ञान
कार्यक्रम के तहत हाईस्कूल पेंड्रवा में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जहां पुलिस अधीक्षक ने छात्र-छात्राओं को करियर गाइडेंस देते हुए अनुशासन, लक्ष्य निर्धारण और निरंतर मेहनत को सफलता की कुंजी बताया।उन्होंने विद्यार्थियों को वर्तमान समय की चुनौतियों से अवगत कराते हुए साइबर ठगी से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, यातायात नियमों के पालन और नशा मुक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में मेधावी छात्रों को मिला सम्मान
बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें सही उत्तर देने वाले छात्रों को पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इससे विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
जनप्रतिनिधियों और महिला समूहों से सीधा संवाद
‘चलित थाना’ के माध्यम से पुलिस अधीक्षक ने ग्राम पंचायत के सरपंच, उपसरपंच, पंचों एवं महिला समूहों से ग्राम विकास और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संवाद किया। ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस हर समय जनता के साथ खड़ी है। विश्वास बहाली के उद्देश्य से उन्होंने अपना व्यक्तिगत मोबाइल नंबर भी ग्रामीणों के साथ साझा किया।
गरिमामय उपस्थिति
कार्यक्रम में स्कूल के प्राचार्य व शिक्षकगण, थाना प्रभारी गगन बाजपेयी, पुलिस स्टाफ, ग्राम पंचायत पेंड्रवा के जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी गगन बाजपेयी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।यह आयोजन पुलिस और जनता के बीच विश्वास एवं सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय पहल के रूप में देखा जा रहा है।
- युवक को जबरन बोलेरो वाहन में बिठाकर, मारपीट, लूटपाट करने वाले 3 आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, बोलेरो वाहन व लूटा मोबाइल जप्त - February 6, 2026
- बिलासपुर पुलिस रेंज में पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग की परिकल्पना से अनुभव क्यू आर कोड किया गया प्रारम्भ - February 6, 2026
- गाली-गलौज की रंजिश में घर में घुसकर हत्या — मुख्य आरोपी व विधि से संघर्षरत बालक 24 घंटे में गिरफ्तार - February 4, 2026
