डॉ.सिद्दीकी ने ली महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक
सारंगढ़-बिलाईगढ़ / कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम सिद्दीकी ने सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक में विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। साथ ही राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा की। कलेक्टर डॉ.सिद्दीकी ने मुख्यमंत्री सुपोषण मिशन के तहत हितग्राहियों को लाभान्वित करने की दिशा में कार्य करने को कहा, साथ ही कैम्प लगाकर कुपोषण से प्रभावित महिलाओं, बच्चों को चिन्हित कर उन्हें कुपोषण मुक्त करने की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही उन बच्चों को कैम्प के माध्यम से ही अगर मल्टी विटामिन/सप्लीमेंट्स की आवश्यकता है, उसका वितरण सुनिश्चित करने को कहा। विभाग के अधिकारी श्री अतुल दाण्डेकर ने मध्यम कुपोषित और गंभीर कुपोषित बच्चों की ब्लॉकवार संख्या बताते हुए उनके भोजन और उन्हें कुपोषण मुक्त करने हेतु किए जाने लायक आवश्यक कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कलेक्टर डॉ.सिद्दीकी ने जिन जगहों पर बाल संरक्षण केन्द्र का सुचारू रूप से संचालन प्रारंभ नहीं हुआ है उस पर कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनाने की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्य में गति लाने को कहा। उन्होंने उपस्थित सभी विभागीय अधिकारियों को जाति प्रमाण पत्र के कार्यों और कुपोषण संबंधी मामलों को प्राथमिकता में लेकर उस पर विशेष ध्यान देने एवं मध्यम व गंभीर कुपोषित बच्चों की नियमित रूप से मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर डॉ.सिद्दीकी ने आंगनबाड़ी में रिक्त पदों पर भर्ती, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री सक्षम योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना एवं जिला बाल संरक्षण केंद्रों जैसे विषयों पर चर्चा की और आवश्यक निर्देश दिए।
इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री भागवत जायसवाल, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री अतुल दाण्डेकर, परियोजना अधिकारी श्री कृष्ण कुमार साहू, तेजस्वी धु्रव, गुरबारी पैंकरा, सरिता गुप्ता सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
- जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रेलर चालक से मोबाइल लूटपाट और लूट की मोबाइल खरीद-बिक्री के आरोप मेंत 6 गिरफ्तार, सभी भेजे गए रिमांड पर - October 21, 2026
- मई 2027 तक मिलेगा शहर को आंतरिक रिंगरोड, कैनाल लिंक रोड, और मरीन ड्राइव से सीधे जुड़ेगा केवड़ाबाड़ी चौक से कबीर चौक - October 13, 2026
- नवरात्रि एवं दुर्गा उत्सव को लेकर खरसिया में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर बनी सहमति - October 9, 2026
